logo

लोहरदगा : भारी बारिश से महिला का घर ढहा, मुख्यमंत्री से मदद के लिए लगाई गुहार 

house0123.jpg

लोहरदगा

लोहरदगा जिले के जिमा पंचायत में लगातार बारिश से एक महिला का कच्चा मिट्टी का घर ढह गया। पीड़िता गुलशन देवी बेहद गरीब स्थिति में जीवनयापन कर रही हैं और फिलहाल घर की मरम्मत कराने में असमर्थ हैं।
गुलशन देवी का कहना है कि उन्होंने पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन दिया था, लेकिन अब तक किसी तरह की स्वीकृति या लाभ नहीं मिला। घर टूटने के बाद अब वे खुले आसमान तले जीवन बिताने को मजबूर हैं।
इस घटना पर कांग्रेस पार्टी ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से त्वरित मदद की अपील की है। पार्टी की ओर से उपायुक्त लोहरदगा, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री दीपक बिरुआ, विधायक इरफान अंसारी और मंत्री हफिजुल हसन को टैग करते हुए ट्वीट किया गया है। कांग्रेस ने निवेदन किया है कि पीड़िता को राहत और आवास योजना का लाभ जल्द से जल्द उपलब्ध कराया जाए।


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest